श्रीलंका में बस खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत, बस तले कुचली मां की गोद में बचा नवजात (Video)

punjabkesari.in Sunday, May 11, 2025 - 02:40 PM (IST)

Colombo: श्रीलंका के प्रांत ‘सेंट्रल प्रोविंस' स्थित कोटमाले क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, इस दौरान बस फिसलकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस में 25 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए   लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें एक मां बस के नीचे कुचली हुई पड़ी थी, लेकिन उसकी बांहों में उसका नवजात अब भी सुरक्षित था। यह दिल दहला देने वाला दृश्य श्रीलंका की बस व्यवस्था की भयावह हकीकत को उजागर करता है। महज 24 घंटे के भीतर 3 घातक बस दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई।

 

जहां दुनिया के ज़्यादातर देशों में सार्वजनिक बसें सबसे सुरक्षित और किफायती यातायात का माध्यम मानी जाती हैं, वहीं श्रीलंका में ये "मौत की सवारी" बन चुकी हैं।
इन बसों में न सुरक्षा है, न व्यवस्था। चालक अक्सर तेज़ रफ्तार में प्रतिस्पर्धा करते हैं, नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की ज़िंदगी को दांव पर लगाते हैं।पिछले 77 वर्षों से श्रीलंका की सरकारें बसें तो खरीदती आई हैं, लेकिन उनकी मरम्मत, रख-रखाव, ड्राइवरों की ट्रेनिंग और यातायात नियमों के कड़े पालन पर कभी ध्यान नहीं दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News