जापान में भूकंप से तबाहीः मृतकों की संख्या 18 पहुंची व 62 घायल,अब भी मलबे में दबे कई लोग(Video)
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 03:44 PM (IST)
Tokyo: जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। सैनिकों और आपातकालीन कर्मियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक शॉपिंग मॉल और ढहे मकानों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बुधवार को भी तलाश अभियान जारी रखा। दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोतो के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 62 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह की हालत गंभीर है। बचाव अभियान जारी होने के बीच मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
Japan Quake Death Toll Hits 13 as Rescuers Race Against Time in Collapsed Mall.
At least 13 people are dead after a powerful earthquake struck southern Japan, Prime Minister Sanae Takaichi said Wednesday, as desperate search efforts continue for those still trapped.
The… pic.twitter.com/fE78mHQPoI
— JAS (@JasADRxquisites) July 29, 2026
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं। काशिमा शहर स्थित 'एयॉन मॉल' के अनुसार, मॉल परिसर में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं। निकटवर्ती यत्सुशिरो में 'निप्पॉन पेपर इंडस्ट्रीज' के एक कारखाने की चिमनी ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य को बचा लिया गया। कुमामोतो प्रांतीय सरकार की आपदा प्रबंधन टीम ने बताया कि कारखाने में चार लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। कुमामोतो के अधिकारियों ने बताया कि करीब 34,900 मकानों में बिजली आपूर्ति अब भी ठप है जबकि लगभग 15,000 मकानों में नल से पानी की आपूर्ति बाधित है। उन्होंने बताया कि 8,800 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर 400 से अधिक आश्रय स्थलों में रह रहे हैं प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा, ''कुछ लोग उन्हें बचाए जाने का इंतजार अब भी कर रहे हैं और समय तेजी से निकल रहा है। हम अधिक से अधिक लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।''
🇯🇵 #Japan's Prime Minister said thirteen people had died and many were injured after a magnitude 7.1 #earthquake struck the country on July 28.
Rescue work is ongoing to find those still missing ⤵️ pic.twitter.com/SA8YtiB6AH
— FRANCE 24 English (@France24_en) July 29, 2026
ताकाइची ने कहा कि केंद्र सरकार सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचा रही है। उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और भूकंप से प्रभावित लोगों से गर्म मौसम में अपना ध्यान रखने का आग्रह किया। बुलेट ट्रेन सेवाएं अब भी निलंबित हैं। आसो कुमामोतो हवाई अड्डे पर बुधवार को परिचालन फिर शुरू हो गया, हालांकि कुछ विमानन कंपनियों ने एहतियात के तौर पर उड़ानें रद्द कर दीं। कुमामोतो में 2016 में आए विनाशकारी भूकंप में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई थी। जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां भूकंप आने की आशंका सबसे अधिक रहती है।
