चीन में 20 मिनट के भीतर दो भूकंप, तेज झटकों व धूल के बड़े गुबार से दहले लोग(Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 07:22 PM (IST)

International Desk: चीन के उत्तर-पश्चिमी छिंगहाई (Qinghai) प्रांत में मंगलवार सुबह करीब 20 मिनट के भीतर दो भूकंप आए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 5.7 और दूसरे की 5.8 मापी गई। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। यूएसजीएस के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 11:16 बजे और दूसरा 11:34 बजे दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।

 

— CGTN Frontline (@Frontlinestory) July 28, 2026

 

भूकंप के झटके पड़ोसी गांसू (Gansu) प्रांत की राजधानी लानझोउ (Lanzhou) तक महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घरों के भीतर लगे लैंप और अन्य सामान हिलते हुए दिखाई दिए। चीन के सरकारी प्रसारक CCTV द्वारा जारी वीडियो में भूकंप के दौरान पहाड़ी चट्टानों से धूल के बड़े गुबार उठते नजर आए।

 

हालांकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। छिंगहाई चीन का कम आबादी वाला पहाड़ी प्रांत है और यह भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां समय-समय पर मध्यम और तेज तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।


  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News