भूकंप के शक्तिशाली झटकों से दहला जापान; इमारतें-सड़कें ध्वस्त व कई लोग घायल, सुनामी की चेतावनी जारी(Video)
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 03:13 PM (IST)
International Desk: जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका जताते हुए तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई। प्रशासन ने लोगों से तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
🇯🇵 Chaos after a 7.1 magnitude earthquake hit the Kumamoto region of Japan this morning
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) July 28, 2026
Writer: Mhedipic.twitter.com/E3OkLhNva9
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने बताया कि भूकंप के कारण कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है और प्रभावित क्षेत्र में एक इमारत भी ढह गई है। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का तत्काल आकलन करने और राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। सरकारी एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
WATCH: AFTERMATH OF THE 7.1 MAGNITUDE EARTHQUAKE THAT STRUCK KUMAMOTO JAPAN https://t.co/8uxRDbTRoc pic.twitter.com/68cJqrZq5k
— Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) July 28, 2026
जापान के न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में देश के परमाणु बिजली संयंत्रों में किसी भी तरह की असामान्यता नहीं पाई गई है। सभी संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यह एक सप्ताह के भीतर जापान में आया दूसरा बड़ा भूकंप है। इससे पहले 25 जुलाई को उत्तरी जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, हालांकि उसमें किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं थी।
🚨🌍 Powerful Earthquake Hits Japan! EVERYTHING Starts Shaking in Seconds 😨
— Indian Observer (@ag_Journalist) July 28, 2026
Japan Earthquake Horrifying footage of the 7.1 magnitude quake is coming in right now #Japan #Earthquake #Tsunami #Breaking #BreakingNews #JapanEarthquake #NaturalDisaster #PrayForJapan #Alert… https://t.co/5AKORrpkiZ pic.twitter.com/f0JpL2iWNu
जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यह प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है, जहां चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। दुनिया के लगभग 18 प्रतिशत भूकंप इसी क्षेत्र में दर्ज किए जाते हैं। साल 2011 में आए 9.0 तीव्रता के भीषण भूकंप और सुनामी में करीब 18,500 लोगों की मौत या लापता होने की घटना आज भी जापान की सबसे बड़ी प्राकृतिक त्रासदियों में गिनी जाती है। उस आपदा में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था।
