रूस पहुंचते ही भारतीय के महंगाई देख उड़ गए होश,पानी और केले की कीमत सुनकर बोले- भारत ही बेहतर (Video)

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 06:03 PM (IST)

International Desk: विदेश घूमने जाने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि वहां रोजमर्रा की चीजें कितनी महंगी या सस्ती होती हैं। इसी बीच एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर का रूस से बनाया गया वीडियो सोशल मीaडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्लॉगर रूस के एक स्थानीय स्टोर में जाकर पानी, केले, दही समेत कई जरूरी सामान की कीमतें दिखाता है और उनकी तुलना भारत से करता है।वीडियो की शुरुआत रूस के एक छोटे स्टोर से होती है, जहां भारतीय व्लॉगर पीने का सादा पानी खरीदने पहुंचता है। भाषा की समस्या के कारण दुकानदार पहले उसे फ्लेवर वाला लेमन वॉटर देने लगती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumit Soni | Traveller (@soni_traveling)

इसके बाद व्लॉगर इशारों और कुछ अंग्रेजी शब्दों के जरिए अपनी बात समझाने की कोशिश करता है। उसी दौरान उसके साथ मौजूद एक स्थानीय रूसी महिला मदद करती है। वह शेल्फ से सादा पानी की बोतल निकालकर दुकानदार को दिखाती है, जिसके बाद व्लॉगर को सही पानी मिल जाता है। इसकी कीमत 30 रूबल बताई जाती है।


केले और दही की कीमत सुनकर हुआ हैरान
खरीदारी के दौरान रूसी महिला चार केले और एक छोटा दही का पैकेट भी खरीदती है। दुकानदार इन दोनों चीजों की कुल कीमत करीब 200 रूबल बताती है। स्टोर से बाहर आने के बाद व्लॉगर भारतीय दर्शकों को बताता है कि रूस में एक लीटर पानी की बोतल लगभग 30 रूबल (करीब 40 रुपये) में मिली, जबकि भारत में यही पानी आमतौर पर 10 से 20 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

 

भारत की तुलना में ज्यादा महंगा लगा सामान
व्लॉगर के मुताबिक, चार केले और एक छोटा दही का पैकेट खरीदने में करीब 200 रूबल (करीब 300 रुपये) खर्च हुए। उसने कहा कि भारत में इतनी रकम में कहीं ज्यादा केले खरीदे जा सकते हैं। उसके अनुसार रूस में फल, पैक्ड फूड और पीने के पानी जैसी रोजमर्रा की चीजें भारतीय कीमतों की तुलना में काफी महंगी महसूस होती हैं।  हालांकि उसने यह भी कहा कि अलग-अलग देशों की आय, जीवनशैली और स्थानीय अर्थव्यवस्था के कारण कीमतों में अंतर होना स्वाभाविक है।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @soni_traveling नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रूस में आमदनी भारत की तुलना में अधिक होने के कारण वहां की कीमतों को उसी हिसाब से देखना चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने भारत में रोजमर्रा के सामान की अपेक्षाकृत कम कीमतों को लेकर खुशी जताई।

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News