इस देश में दुर्लभ बर्फबारी का टूटा रिकार्ड, बिगड़े हालात (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 12:08 PM (IST)

टोक्योः अमरीका, इंगलैंड, चीन व अन्य यूरोपीय देशों में बर्फबारी के कहर के बाद अब जापान की राजधानी टोक्यो में दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में  फंस गए और दर्जनों घायल हो गए। सार्वजनिक यातायात भी इस स्थिति में चरमरा गया है।
PunjabKesari
जापान मौसम एजैंसी ने टोक्यो के कुछ हिस्सों में 23 सैंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है जो कि फरवरी, 2014 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी बर्फबारी है। सोमवार शाम मौसम से यातायात काफी प्रभावित रहा।

PunjabKesari
दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में से एक टोक्यो में लाखों लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी मश्क्कत करनी पड़ी। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि कम से कम 180 लोगों को इस बर्फी जमी हुई सड़क पर चोटे आई हैं और करीब 700 यातायात दुर्घटनाएं हुई हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News