ट्रंप की बेटी भी बनी व्हाइट हाउस की सलाहकार

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 02:34 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  की बेटी इवांका (35) व्हाइट हाउस में बिना सैलरी के एडवाइजर की जिम्मेदारी संभालेंगी। यह व्हाइट हाउस ने अनाउंस किया है।  इवांका के हसबैंड भी हैं  राष्ट्रपति के सलाहकार हैं।  इवांका का टाइटल 'Special Assistant to the President' होगा।  इवांका के पति जैरेड कुशनर भी राष्ट्रपति की हेल्प के लिए सीनियर एडवाइजर के तौर पर बिना सैलरी के व्हाइट हाउस में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

राष्ट्रपति  के दामाद कुशनर एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं। व्हाइट हाउस ने जारी एक स्टेटमेंट में कहा, ''हमें खुशी है कि  राष्ट्रपति  की मदद के लिए इवांका  को उनकी अभूतपूर्व रोल के लिए चुना गया है।'' ''इवांका की सेवाएं अनपेड इम्प्लॉई की होंगी। यह हमारी नैतिकता और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता है। अमरीकी जनता को पॉलिसीज के फायदे के लिए उनकी अग्रणी भूमिका जरूरत है, जो कि पहले नहीं थीं।'' 

इसी माह व्हाइट हाउस में जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और  राष्ट्रपति ट्रंप के बीच राउंड-टेबल डिस्कशन के दौरान इंवाका भी रहीं थीं। इवांका ने अपने बयान में कहा,'' राष्ट्रपति को मेरे सलाह देने को लेकर मैंने अपनी क्षमताओं के बारे कुछ चिंताएं सुनी हैं। यह मैं स्वेच्छा और सभी नैतिक नियमों का पालन करते हुए अनपेड इम्प्लॉई के तौर पर अन्य कर्मचारियों की तरह काम करूंगी।''

अब वह एक 'एडवाइजर' के तौर पर  राष्ट्रपति  को फॉर्म 278 देंगी। इसका आशय है कि वह कानूनी तौर पर नियमों से बंधी हैं। इसमें उन्हें अपनी फाइनेंशियल डिटेल भी देना होगी।  ट्रंप के अटॉर्नी जेमी एस. गोरेलिक ने कहा कि इवांका का फैसला संघीय सरकार के आदर्शों के प्रति समर्पण दिखाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News