पेरिस चाकू हमलाः ISIS ने जारी की हमलावर की वीडियो

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 12:43 PM (IST)

 बेरुत :   इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए चाकू हमले को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस सप्ताहांत चाकू से किए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी  आज SIS  की प्रोपैगैंडा एजेंसी अमाक ने टेलीग्राम के जरिए एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें एक युवक अपने आप को इस जिहादी संगठन का हमलावर बता रहा है। 
 
उसका चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है और केवल उसकी आंखें दिखाई दे रही हैं। फ्रेंच में बोलते हुए उसने SIS  नेता अबू बक्र अल बगदादी के प्रति निष्ठा जताई है। गौरतलब है कि मध्य पेरिस में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। 
 
अमाक में एक सुरक्षा सूत्र ने सीरिया और इराक में लड़ रहे अंतर्राष्ट्रीय बलों का हवाला देते हुए कहा पेरिस में चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति इस्लामिक स्टेट का लड़ाका है और गठबंधन वाले देशों के खिलाफ बदले की कार्रवाई के तहत यह हमला किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बलों में फ्रांस भी शामिल है। फ्रांस की पुलिस ने घटनास्थल पर जिस हमलावर को मार गिराया उसकी पहचान चेचेन्या में जन्मे फ्रांसिसी नागरिक  खमजत अजिमोव (20)के रूप में हुई है। वह संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथियों की सूची में शामिल था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News