मास्को: यातायात पुलिस चौकी पर हुए हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2016 - 07:26 AM (IST)

मास्को: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) ने रूस की राजधानी मास्को के बाहरी क्षेत्र स्थित यातायात पुलिस की एक चौकी पर कल हुए हमले की जिम्मेदारी ली। अमक समाचार एजेंसी ने आईएस के हवाले से आज बताया कि मास्को के पूर्वी बालाशिखा क्षेत्र स्थित यातायात पुलिस की एक चौकी पर संगठन के दो सदस्यों ने हमला किया था।

रूसी जांचकर्त्ताओं के अनुसार यातायात पुलिस चौकी पर दो अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था। कार्रवाई के दौरान दोनों हमलावर मारे गए थे जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News