शांति प्रस्ताव पर ईरान ने गुप्त वार्ता के खोले पत्ते, कहा-“अच्छी नीयत” से बातचीत जारी लेकिन ट्रंप पर भरोसा नहीं"

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 03:23 PM (IST)

International Desk: ईरान (Iran) ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ “अच्छी नीयत” यानी गुड फेथ में बातचीत कर रहा है, लेकिन उसे अब भी अमेरिका पर “गहरा शक” है। यह बयान ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई (Esmail Baghaei) ने सरकारी मीडिया से बातचीत में दिया। उन्होंने बताया कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कई दौर की बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुई है। यह वार्ता ईरान के 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर आधारित है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संघर्ष को कम करना है। बघाई ने कहा कि Pakistan के जरिए अमेरिका की प्रतिक्रिया ईरान तक पहुंची है और फिलहाल उसका अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री Mohsin Naqvi की तेहरान यात्रा भी इसी कूटनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए है। ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि इस समय सबसे बड़ा लक्ष्य “सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना” है, जिसमें Lebanon की स्थिति भी शामिल है।

 

ईरान की प्रमुख मांगें क्या हैं?

  • ईरान ने बातचीत में अपनी कई अहम मांगें रखी हैं ।
  • जिनमें विदेशों में जमे ईरानी फंड्स को जारी करना।
  • ईरानी जहाजों के खिलाफ कार्रवाई रोकना।
  • “समुद्री डकैती” जैसे कदमों को खत्म करना।
  • क्षेत्रीय तनाव कम करना शामिल हैं।

 

तेहरान गंभीरता  के साथ कर रहा वार्ता
बघाई ने कहा कि तेहरान पूरी गंभीरता और सद्भावना के साथ वार्ता कर रहा है, लेकिन अमेरिका को भी ईमानदारी दिखानी होगी। “हमारी आंखें खुली हैं, सेना सतर्क है”।  ईरानी प्रवक्ता ने साफ कहा कि वार्ता “गहरे अविश्वास” के माहौल में हो रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले डेढ़ साल में अमेरिका का रिकॉर्ड “बहुत खराब” रहा है।  उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा,  “हमारी आंखें खुली हैं और हमारी सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं।”  साथ ही उन्होंने अमेरिका की ओर से किसी समयसीमा या अल्टीमेटम की खबरों को “बेतुका” बताया।

 

परमाणु मुद्दे पर बाद में हो सकती चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए एक नया 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल बातचीत का केंद्र क्षेत्रीय युद्ध रोकना है, लेकिन आगे चलकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।  इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ( Abbas Araghchi) ने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी से मुलाकात की।  रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने भी नकवी के साथ क्षेत्रीय हालात और अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता पर चर्चा की।इसके अलावा खबर है कि आसिम मुनीर भी शांति वार्ताओं के सिलसिले में तेहरान जा सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News