World Cup War: वर्ल्ड कप तो खेलेंगे, पर अमेरिका नहीं जाएंगे! ईरान ने FIFA के सामने रखी बड़ी शर्त, मेक्सिको बन सकता है नया वेन्यू
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 10:43 AM (IST)
Iran Refuses to Play World Cup Matches in USA : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन से पहले ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब फुटबॉल के मैदान तक पहुंच गया है। ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Team Melli) जिसने पहले टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी अब खेलने को तैयार है। हालांकि ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने मैच खेलने के लिए अमेरिका (USA) की धरती पर कदम नहीं रखेगा।
ईरान का यू-टर्न और नई शर्त
ईरान के फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज ने पुष्टि की है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टीम तुर्की में ट्रेनिंग कैंप लगाएगी और वहां दो फ्रेंडली मैच भी खेलेगी। इससे पहले ईरान के खेल मंत्री अहमद दोन्यामाली ने संकेत दिए थे कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद उपजे हालातों के कारण ईरान वर्ल्ड कप से हट सकता है लेकिन अब ईरान ने बहिष्कार का फैसला बदल लिया है।
क्यों शुरू हुआ वेन्यू बदलने का विवाद?
ईरान ने फीफा (FIFA) से मांग की है कि उसके मैच अमेरिका की बजाय किसी और देश में शिफ्ट किए जाएं। इस मांग के पीछे दो मुख्य कारण हैं:
-
सुरक्षा और तनाव: फरवरी के अंत से अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है।
-
डोनाल्ड ट्रंप का बयान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ईरान को सलाह दी थी कि उनके लिए अमेरिका में मैच खेलना उचित नहीं होगा। इसी बयान को आधार बनाकर ईरान अब अमेरिका जाने से बच रहा है।
यह भी पढ़ें: Big Shock! Apple ने की एक झटके में 15 प्रोडक्ट्स की छुट्टी, 2025 में आए मॉडल्स को भी नहीं बख्शा, यहां देखें पूरी लिस्ट
मेक्सिको ने बढ़ाया मदद का हाथ
ईरान की इस मुश्किल को देखते हुए मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने 17 मार्च को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर ईरान चाहे तो अपने ग्रुप मैच मेक्सिको में खेल सकता है। चूंकि वर्ल्ड कप 2026 संयुक्त रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में हो रहा है इसलिए वेन्यू शिफ्ट करना तकनीकी रूप से संभव है लेकिन अंतिम फैसला फीफा को लेना है।
FIFA के सामने धर्मसंकट
ईरान पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है। तय शेड्यूल के अनुसार जून में ईरान को बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं जो फिलहाल अमेरिका में प्रस्तावित हैं।
-
FIFA का रुख: फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था ने साफ किया है कि वे सभी टीमों के संपर्क में हैं लेकिन फिलहाल शेड्यूल बदलने का कोई इरादा नहीं है। फीफा चाहता है कि सभी टीमें तय समय और स्थान पर ही खेलें।
