US-Israel-Iran War : ईरान जंग के बीच अमेरिका को बड़ा झटका, इराक में क्रैश हुआ KC-135 विमान

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 06:19 AM (IST)

नेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईराक में KC-135 Stratotanker अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की पुष्टि United States Central Command (CENTCOM) ने गुरुवार को की। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई है।

CENTCOM के मुताबिक घटना के समय दो KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान मिशन में शामिल थे। इनमें से एक विमान सुरक्षित लैंड कर गया, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।


ऑपरेशन ‘Epic Fury’ के दौरान हुआ हादसा

CENTCOM ने अपने बयान में कहा कि यह हादसा Operation Epic Fury के दौरान हुआ। कमांड ने बताया कि घटना दोस्ताना हवाई क्षेत्र में हुई थी और इसका किसी तरह की गोलीबारी या मिसाइल हमले से कोई संबंध नहीं है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट और अन्य क्रू सदस्य सुरक्षित हैं या नहीं।

अमेरिका-ईरान युद्ध में कई सैनिक घायल

गौरतलब है कि 28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है, जिसमें Israel भी शामिल है। समाचार एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध में अब तक 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 150 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।

पहले भी हुआ था फ्रेंडली फायर का हादसा

युद्ध के शुरुआती दौर में एक और बड़ा हादसा हुआ था, जब कुवैत की सेना ने गलती से अमेरिकी F-15E Strike Eagle लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। यह घटना फ्रेंडली फायर का मामला था, जो उस समय हुई जब ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच भीषण लड़ाई चल रही थी। हालांकि इन विमानों में सवार सभी छह क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर गए थे।

युद्ध में नष्ट हुए अमेरिकी विमानों की संख्या बढ़ी

हाल ही में KC-135 टैंकर विमान के नुकसान के बाद इस युद्ध के दौरान नष्ट हुए अमेरिकी सैन्य विमानों की संख्या कम से कम चार हो गई है। यह घटना दिखाती है कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष कितना गंभीर होता जा रहा है और इसमें दोनों पक्षों को सैन्य नुकसान उठाना पड़ रहा है।

60 साल से अमेरिकी वायुसेना की रीढ़ है KC-135

KC-135 स्ट्रैटोटैंकर पिछले छह दशकों से अधिक समय से अमेरिकी वायुसेना के बेड़े का अहम हिस्सा रहा है। इस विमान का मुख्य काम हवा में ही दूसरे सैन्य विमानों को ईंधन भरना होता है, जिससे उनकी उड़ान क्षमता और ऑपरेशन की अवधि बढ़ जाती है। आमतौर पर KC-135 विमान में तीन सदस्यीय क्रू होता है—पायलट, को-पायलट और एक बूम ऑपरेटर, जो दूसरे विमानों में ईंधन ट्रांसफर करने वाले उपकरण को नियंत्रित करता है। कुछ मिशनों में इसमें एक नेविगेटर भी शामिल किया जाता है। अमेरिकी वायुसेना के अनुसार मिशन की जरूरत के हिसाब से यह विमान 37 लोगों तक को ले जाने में सक्षम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News