''नास्त्रेदमस'' की ईरान-अमेरिका जंग पर विस्फोटक भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा जंग ? बदल जाएंगे वैश्विक समीकरण
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 04:02 PM (IST)
International Desk: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक चीनी इतिहासकार की पुरानी भविष्यवाणियां अचानक चर्चा में आ गई हैं। Jiang Xueqin को कई लोग “चीन का नास्त्रेदमस” कहने लगे हैं क्योंकि उन्होंने 2024 में एक लेक्चर के दौरान कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जो अब काफी हद तक सच होती दिख रही हैं।उनका यह लेक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जियांग शुएछिन ने 2024 में कहा था कि Donald Trump अमेरिकी राजनीति में फिर से सत्ता में लौट सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव इतना बढ़ सकता है कि वह युद्ध में बदल जाए। मिडिल ईस्ट में हाल के घटनाक्रमों के बाद उनकी इन दोनों भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Back in May 2024 before the U.S elections a Beijing-based historian named Jiang Xueqin predicted THREE massive things that sounded insane at the time... but two have already hit:
— Defiant Ghost (@TheDefiantGhost) March 2, 2026
1. Trump will win the 2024 elections.
2. The United States will go to war against Iran.
3. The… pic.twitter.com/NmKKPxK9FI
एक इंटरव्यू में जियांग शुएछिन ने अपनी तीसरी भविष्यवाणी दोहराते हुए कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच लंबा युद्ध होता है तो अमेरिका को हार का सामना करना पड़ सकता है। उनका कहना है कि ईरान के पास कई रणनीतिक फायदे हैं, जैसे क्षेत्रीय नेटवर्क और प्रॉक्सी समूह। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि Hamas और Hezbollah जैसे संगठनों के जरिए ईरान क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ा सकता है। जियांग शुएछिन का मानना है कि अगर अमेरिका ईरान में जमीनी सेना भेजता है तो यह उसके लिए सबसे खतरनाक स्थिति हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की मौजूदा सैन्य रणनीति अधिकतर “ताकत दिखाने” पर आधारित है और लंबी अवधि के युद्ध के लिए टिकाऊ नहीं है।
इतिहासकार ने यह भी कहा कि अगर युद्ध बढ़ता है और जमीनी अभियान शुरू होता है तो राष्ट्रपति ट्रंप कांग्रेस से आपातकालीन युद्ध शक्तियों की अनुमति मांग सकते हैं। उनके अनुसार इससे अमेरिकी राजनीति में असाधारण परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। बता दें कि Nostradamus 16वीं सदी के फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक थे।उन्होंने अपनी किताबों में कई रहस्यमय भविष्यवाणियां लिखी थीं, जिन्हें कई लोग बाद की ऐतिहासिक घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। इसी वजह से आज भी उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित भविष्यवक्ताओं में गिना जाता है।
