ईरान की सीधी धमकी: अमेरिका ने हमला किया तो नहीं बचेगा UAE, तुरंत खाली कर दो 'दुबई-अबू धाबी एयरपोर्ट '

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 01:53 PM (IST)

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी मीडिया में प्रकाशित एक बयान के अनुसार, यदि अमेरिका ने ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे पर नए हमले किए, तो दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेबेल अली पोर्ट और फुजैराह पोर्ट को खाली करा लेना चाहिए। ईरानी मीडिया में प्रकाशित चेतावनी में  ईरान का कहना है कि यदि अमेरिकी हमले जारी रहे, तो क्षेत्र के महत्वपूर्ण परिवहन और व्यापारिक केंद्र भी जोखिम में आ सकते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Insight Daily (@insight.daily1998)

 यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार तेज हो रहा है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई की घटनाओं ने पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं। फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) या अमेरिका की ओर से इस चेतावनी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई । दुबई और अबू धाबी दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्रों में शामिल हैं, जबकि जेबेल अली और फुजैराह बंदरगाह वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है, तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News