ईरान ने किया अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान गिराने का दावा, हिंद महासागर में गिरने का Video भी जारी!
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 12:55 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने अमेरिकी F/A-18 Hornet लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर गिरा दिया। आईआरजीसी के अनुसार, चाबहार के पास ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने इस फाइटर जेट को टारगेट किया, जिसके बाद यह Indian Ocean में गिर गया। ईरान ने इस दावे के समर्थन में एक वीडियो भी जारी किया है।
ईरान की कड़ी चेतावनी… ‘सीमा पार की तो तबाही तय’
ईरानी नेता एमबी ग़ालिबफ़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ जानकारी के आधार पर ईरान के दुश्मन, किसी क्षेत्रीय देश के समर्थन से, उसके एक द्वीप पर कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रख रही है और अगर किसी ने सीमा पार करने की कोशिश की तो उस देश के सभी महत्वपूर्ण ढांचे को बिना किसी रोक-टोक के नष्ट कर दिया जाएगा।
Iran's Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 25, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3
‘अब्राहम लिंकन’ पर हमले का दावा
इससे पहले भी ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। ईरान ने चेतावनी दी कि अगर यह पोत दोबारा उसकी सीमा के पास आया तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। हालांकि, अमेरिकी United States Central Command (CENTCOM) ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनका कोई भी फाइटर जेट या पोत नष्ट नहीं हुआ है।
F-35 को भी किया ‘हिट’ करने का दावा
ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक F-35 Lightning II फाइटर जेट को निशाना बनाया, जिसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। CENTCOM के मुताबिक, यह पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट ईरान के ऊपर एक मिशन के दौरान हमले का सामना करने के बाद एक अमेरिकी एयरबेस पर सुरक्षित उतारा गया।
