Ukraine Crisis: यूक्रेन में मिले युद्ध अपराध के सबूत! कब्र से निकाले गए 436 शव

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 01:06 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र को खोद कर 436 शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 30 शवों पर उन्हें प्रताडि़त किए जाने के निशान हैं।

खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह स्येनेहुबोव और क्षेत्र के पुलिस प्रमुख वोलोदिमीर त्यमोश्को ने इजियम में कहा कि इस महीने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा वापस अपने नियंत्रण में लिए गए इलाकों में 3 और सामूहिक कब्रों का पता लगाया गया है। आयोग के अध्यक्ष एरिक मूज ने कहा कि हमने जिन क्षेत्रों का दौरा किया, वहां बड़ी संख्या में लोगों को मारे जाने का पता चला। आयोग इस समय 16 शहरों और बस्तियों में इस तरह की हत्याओं के मामलों की जांच कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News