दुनिया के नक्शे पर एक गांव ऐसा भी... जहां लड़कियां बड़ी होते ही बन जाती हैं लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 12:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: लड़का या लड़की होना कुदरत की देन है। जन्म से पहले ही हमारा जैंडर तय हो जाता है लेकिन इंसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी के जरिए अब जैंडर तक बदला जा सकता है लेकिन क्या आपको पता है कि धरती पर एक ऐसा भी गांव है जहां एक उम्र के बाद लड़कियां लड़का बन जाती हैं, वह भी बिना किसी सर्जरी के? डोमिनिकन रिपब्लिक में एक ऐसा गांव है जहां लड़कियां एक खास उम्र में लड़के बन जाती हैं।

डोमिनिकन रिपब्लिक देश में ‘ला सेलिनास’ नामक एक गांव है। यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जैंडर चेंज हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां लड़का बन जाती हैं। इस कारण यहां के लोग गांव को श्रापित गांव मानते हैं। इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं।

यहां के लोगों का कहना है कि कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तबदील होने लगती हैं। गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है। इस तरह के बच्चों को ‘ग्वेदोचे’ कहा जाता है। स्थानीय भाषा में इस शब्द का अर्थ है किन्नर। डॉक्टरों के अनुसार, यह रोग एक आनुवांशिक विकार है और स्थानीय भाषा में इससे पीड़ित बच्चों को ‘स्यूडोहोर्मैफ्रैडाइट’ कहा जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News