पाकिस्तान में नफरत का आलम: चर्च के क्रॉस पर चढ़ शख्स ने इस्लाम के समर्थन में की नारेबाजी, लड़कियों को किए अश्लील इशारे

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 01:01 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के लाहौर में चर्च के क्रॉस पर चढ़ एक व्यक्ति ने इस्लाम के समर्थन में नारेबाजी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लाहौर की निश्तर तहसील का है। उसके हौसले इस कदर बुलंद थे कि पुलिस भी उसे रोक नहीं पाई। उसके साथियों ने स्थानीय ईसाइयों से हाथापाई भी की।  उसके साथ दो अन्य भी थे, जिन्होंने ईसाई लोगों का अपमान करते हुए ईसाई लड़कियों पर सेक्सुअल इशारे भी किए। 


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी का नाम बिलाल सलीम है। पहले वह चर्च के करीब मौजूद एक फैक्टरी की छत पर पहुंचा। इसके बाद यहां से चर्च की छत और फिर क्रॉस तक पहुंच गया। इसके बाद लोहे के क्रॉस पर बैठकर नारेबाजी करने लगा। इस दौरान वहां कई ईसाई लोग भी पहुंच गए। आरोपी की हरकतों से परेशान लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस की टीम चर्च पहुंची, लेकिन बिलाल को क्रॉस से उतारने में नाकाम रही। रिपोर्टों के मुताबिक काफी देर चले इस नाटक के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने ही नीचे उतारा। पुलिस ने बिलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News