तालिबानी की क्रूरता का एक और खौफनाक वीडियो आया सामने, पिता की गलती पर बच्चे को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 02:54 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों की क्रूरता का एक खौफनाक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आतंकियों ने एक मासूम बच्चे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उन्हें शक था कि बच्चे के पिता पंजशीर की रेजिस्टेंस फोर्स के सदस्य हैं। पंजशीर के एक आब्जर्वर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें बच्चे का गोली लगा शव जमीन पर पड़ा दिख रहा है और उसके आस-पास छोटे बच्चे रो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तालिबानियों को शक था कि बच्चे का पिता तालिबान प्रतिरोधी मोर्चे से जुड़ा हुआ था। शक होने पर उन्होंने मासूम से बच्चे को गोली मार दी। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने अपने पिछले क्रूर शासन की याद दिलाना शुरू कर दिया है। देश में जो भी उसके खिलाफ आवाज उठा रहा है, तालिबानी लड़ाके उनकी हत्या कर दे रहे हैं। तालिबान ने गत 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई तालिबान सरकार की निंदा कर रहा है। 

PunjabKesari

तालिबान सरकार में मिलेंगी क्रूर सजाएं
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने जल्द ही देश में सख्त शरिया कानून को लागू करने जा रहा है। तालिबान शासन में लोगों के हाथ-पार काटने व सिर कलम करने जैसी  क्रूर सजाओं का सिलसिला जारी रहेगा। ये बात तालिबान के फाउंडर मेंबर मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने कही है। तुराबी ने एक इंटरव्यू में कहा कि गलती करने वालों की हत्या करने और अंग-भंग किए जाने का दौर जल्द लौटेगा, लेकिन इस बार यह नए अंदाज में होगा। तुराबी का कहना है कि हाथ काटना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इस तरह की सजाओं से लोगों में खौफ बढ़ता है। तालिबान कैबिनेट इस पर विचार कर रहा है कि ऐसी सजाएं सार्वजनिक तौर पर दी जाएं या नहीं और जल्द इसकी पॉलिसी बना ली जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News