इंडोनेशियाः बचावकर्मियों को चर्च से मिले 34 छात्रों के शव, 52 लोग अभी भी लापता

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 10:58 AM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः इंडोनेशिया मेंं भुकम्प के बाद सुनामी के कहर ने कई लोगों की जान ले ली है। इंडोनेशिया बचावकर्मियों ने शुक्रवार को सुलावेसी में आए भूकंप के बाद एक चर्च में भूस्खलन में मारे गए 34 छात्रों के शव बरामद किए। इंडोनेशिया की रेड क्रॉस की प्रवक्ता औलिया अरियानी ने बताया कि बचाव दल को कुल 34 शव मिले हैं। सिगी बिरोमारू जिले के जोनोंग चर्च ट्रेनिंग सेंटर के एक बाइबल कैंप से 86 छात्रों के लापता होने की खबर थी।
PunjabKesari
अरियानी ने बताया कि बचावकर्मियों को शवों को निकालने के लिए कीचड़ भरे कठिन रास्ते से गुजरना पड़ा और शवों को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक पैदल चलना पड़ा। शुक्रवार की शाम में आए भूकंप और सुनामी से मध्य सुलावेसी तबाह हो गया है। समुद्र के किनारे स्थित शहर में आई सुनामी से यहां की सड़कें, इमारतें, पेड़-पौधे सब बह गए। अभी तक कम से कम 844 लोगों के मरने की खबर है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक बचाव दलों के पहुंचने के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है।
PunjabKesari
इंडोनेशिया की सेना बचाव कार्य में जुटी हुई है, लेकिन देश के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है। यहां कई गैर-सरकारी संगठन कार्य में जुटे हुए हैं।  यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस फॉर द कॉॢडनेशन ऑफ ह्यूमेनिटेरियन अफेयर्स ने सोमवार को आगाह किया कि करीब 191,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है, जिनमें से 46,000 बच्चे और 14,000 बूढ़े हैं।
PunjabKesari
कई ऐसे क्षेत्र अब भी हैं जो सरकार के बचाव प्रयासों के केंद्र में नहीं हैं। मलबे में अब भी शवों के होने की आशंका है। प्रशासन के लिए यह ङ्क्षचता का विषय है क्योंकि इंडोनेशिया की गर्म जलवायु में शव तेजी से सडऩे लगते हैं जिससे घातक बीमारियां फैल सकती है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News