चीनी मीडिया दे रहा भारत को ये सलाह

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2016 - 01:10 PM (IST)

बीजिंगः चीन के सरकारी मीडिया ने कहा, 'बीजिंग को रोकने के लिए भारत को जापान के हाथों का मोहरा नहीं बनना चाहिए। जापान अपने हितों के लिए चीन-इंडिया विवादों को हवा दे रहा है।' बता दें कि नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं। शुक्रवार को भारत और जापान ने सिविल न्यूक्लियर डील पर साइन किए थे। 
न्यूज एजैंसी के मुताबिक, चीनी स्टेट मीडिया ने कहा, 'जापान साउथ चाइना सी मुद्दे पर दखलंदाजी करना चाहता है और इसके लिए वह भारत की मदद चाहता है।' चीनी स्टेट मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने नरेंद्र मोदी के जापान दौरे पर एडिटोरियल लिखा है, उसी में ये आरोप लगाए गए हैं।

अखबार ने कहा- 'जापान की प्लानिंग मनमुटाव कराने की है जो भारत की नीतियों के खिलाफ है इसलिए भारत के लिए बेहतर यही होगा कि वह जापान के साथ हर मामले में खास को-ऑपरेशन पर नजर रखे।' 'भारत को जापान के हाथों का मोहरा नहीं बनना चाहिए क्योंकि उसे जापान की नजदीकी तो हासिल हो जाएगी, लेकिन जापान के साथ उसका भाईचारे का रिश्ता नहीं बन पाएगा।'  चीन का ये भी कहना है, 'जापान बीजिंग को रोकने के मकसद से चीन-भारत के विवादों का इस्तेमाल करना चाहता है।'  रीजनल पॉवर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News