भारत सर्वाधिक वोटों के साथ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में निर्वाचित

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 12:28 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्र: भारत संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था में तीन साल के लिए शुक्रवार को चुना गया। उसका कार्यकाल पहली जनवरी, 2019 से शुरू होगा। उसे एशिया - प्रशांत श्रेणी में 188 वोट मिले हैं। सभी उम्मीदवारों में उसे सबसे अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के नए सदस्यों के लिए चुनाव किया। 

PunjabKesariगुप्त मतदान के जरिए कुल 18 नए सदस्य पूर्ण बहुमत से चुने गए हैं। देशों को परिषद में निर्वाचित होने के लिए कम से कम 97 वोटों की जरूरत होती है। भारत एशिया प्रशांत श्रेणी में एक सीट के लिए प्रयासरत था। भारत के साथ बहरीन, बांग्लादेश, फिजी और फिलीपिन भी ने इसी श्रेणी से सदस्यता के लिए दावा किया था। यह देखते हुए कि एशिया प्रशांत श्रेणी से पांच सीटों के लिए पांच देश चुनाव मैदान में हैं, भारत का निर्वाचन करीब-करीब पक्का था।

PunjabKesariइस निर्वाचन के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि सर्वाधिक मतों से भारत की जीत अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की साख को परिलक्षित करती है। उन्होंने भारत के पक्ष में मतदान करने वालों को धन्यवाद दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News