युद्ध का असर: जेट फ्यूल की कीमतों में रिकॉर्ड 58% की बढ़ोतरी, हवाई सफर और महंगा होगा
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 12:18 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः पश्चिम एशिया में इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। हाल ही में जारी डेटा के मुताबिक, एक हफ्ते के अंदर ग्लोबल एवरेज जेट फ्यूल (एविएशन फ्यूल) की कीमतों में 58.4% की बढ़ोतरी हुई है।
🚨 Global average jet fuel prices rose +58.4% WoW. pic.twitter.com/hYhm9PJahR
— Hedgeye (@Hedgeye) March 13, 2026
आपको बता दें कि एविएशन फ्यूल की कीमतों में यह भारी उछाल ग्लोबल ऑयल सप्लाई चेन में रुकावटों का नतीजा है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष, खासकर होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती और ईरान के ऑयल एक्सपोर्ट सेंटर्स पर मंडरा रहे खतरे की वजह से पिछले कुछ दिनों से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
जेट फ्यूल की कीमतों में 58% से ज़्यादा की बढ़ोतरी की वजह से आने वाले दिनों में इंटरनेशनल हवाई किराए में भारी उछाल आने की संभावना है। गौरतलब है कि एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइंस पहले ही सुरक्षा कारणों से तेहरान और तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें कैंसिल कर चुकी हैं। अब फ्यूल की बढ़ती कीमतों ने एयरलाइंस और यात्रियों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
