Elon Musk का स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट कैसे हुआ Crash, देखें Video
punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 08:43 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी सबसे पावरफुल स्टारशिप रॉकेट टेस्टिंग के दौरान क्रैश हो गया। रॉकेट के टुकड़े बहामास और फ्लोरिडा में गिरे जिसे लोगों ने अपनी आंखों से गिरते देखा। यह स्पेसएक्स का 8वां टेस्ट था जो असफल रहा। इस घटना से एलन मस्क की भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं को झटका लगा है।
RIP Starship Flight 8, just caught it exploding after a few engines cut off and it losing attitude control, viewed from Titusville, FL🚀 pic.twitter.com/VBBtApjsd7
— 📸Trevor Mahlmann🚀 (@TrevorMahlmann) March 6, 2025
स्टारशिप रॉकेट की लॉन्चिंग और हादसा
7 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे टेक्सास के बोका चिका से स्टारशिप को लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के बाद 7 मिनट में इसका बूस्टर सफलतापूर्वक लॉन्च पैड पर वापस आ गया लेकिन 8 मिनट बाद रॉकेट के ऊपरी हिस्से में लगे 6 इंजनों में से 4 इंजनों ने काम करना बंद कर दिया जिससे रॉकेट अपना संतुलन खो बैठा। इसके चलते ऑटोमेटेड अबॉर्ट सिस्टम एक्टिव हो गया और रॉकेट अंतरिक्ष में ही क्रैश हो गया।
Just saw Starship 8 blow up in the Bahamas @SpaceX @elonmusk pic.twitter.com/rTMJu23oVx
— Jonathon Norcross (@NorcrossUSA) March 6, 2025
बूस्टर में भी लगी थी आग
स्टारशिप का सुपर हेवी बूस्टर जब वापस लॉन्च पैड की ओर लौट रहा था तब उसमें आग लग गई। हालांकि टेक्सास के स्टारबेस में बने मेकाजिला नामक लॉन्च पैड ने इसे सफलतापूर्वक पकड़ लिया। अगर ऐसा नहीं होता तो बूस्टर भी क्रैश हो सकता था।
#Starship reentering as viewed from Cape Canaveral, Florida. #FLwx pic.twitter.com/4FvcVGIBa1
— Nick Stewart (@NStewWX) March 6, 2025
7वां टेस्ट भी हुआ था फेल
इससे पहले 17 जनवरी को हुए 7वें टेस्ट में भी रॉकेट लॉन्चिंग के 8 मिनट बाद फेल हो गया था। तब ऑक्सीजन लीक के कारण स्टारशिप कैरिबियन सागर के ऊपर ब्लास्ट हो गया था। इसका मलबा तुर्क और कैकोस द्वीप पर गिरा था जिसे लोगों ने देखा था।
Mechazilla has caught the Super Heavy booster! pic.twitter.com/JFeJSdnQ5x
— SpaceX (@SpaceX) March 6, 2025
लोगों ने देखा मलबा गिरते हुए
फ्लोरिडा में समुद्र तट के पास मौजूद लोगों ने इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए। कई लोगों ने स्पेस एजेंसी को फोन करके मलबे की लोकेशन भी बताई। इस घटना की वजह से मियामी, ऑरलैंडो, पाम बीच और फोर्ट लॉडरडेल के हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी हुई। स्थानीय पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे मलबे से दूर रहें। इस क्रैश के बाद स्पेसएक्स की आगे की योजनाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि कंपनी आगे की रणनीति पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Liftoff of Starship! pic.twitter.com/OL7moLdZ2u
— SpaceX (@SpaceX) March 6, 2025