लड़की ने 20 बॉयफ्रेंड मांगा iPhone 7, फिर बेचकर खरीदा आलीशान घर!

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2016 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्ली: IPhone के लिए लाेगाें की दीवानगी के किस्से ताे अापने बहुत सुने हाेंगे। लेकिन अब iPhone काे लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, चीन की एक महिला ने सिर्फ इसलिए 20 बॉयफ्रेंड बनाए ताकि वो सभी से iPhone 7 मांग सके। हालांकि लड़की के एेसा करने के पीछे की वजह भी बेहद चाैंकाने वाली है।

IPhone बेचकर खरीदा घर
दरअसल, इस लड़की ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर 20 लोगों को अपना बॉयफ्रेंड बनाया। इसके बाद सभी से गिफ्ट के तौर पर iPhone 7 की मांग की और सभी ने उसकी मांग पूरी भी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, 20  iPhone 7 मिलने के बाद लड़की ने सभी फोन को बेच दिया, जिससे उसे 120,000 युआन (लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए) मिले। इन रुपयाें से उसने एक घर बुक करा लिया। कहा जा रहा है कि लड़की एक गरीब परिवार से है और घर में सबसे बड़ी है। उसके माता पिता बूढ़े हो रहे हैं और उन्हें घर खरीदने में मुश्किल हो रही है। इसलिए उसने घर खरीदने के लिए यह कदम उठाया। हालांकि, इस कबर के छपने के बाद लड़की की मुश्किलें बढ़ गई और उसने मीडिया से बात ना करने का फैसला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News