लड़की ने स्वेटर पहनने का बनाया  World Record, वीडियो देख लोग दे रहे गजब रिएक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 05:11 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  एक लड़की ने  स्वेटर पहनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर दुनिया को हैरान कर दिया है । अमेरिका की कैपिटल वॉशिंगटन की रहने वाली सोफिया हेयडन नाम इस लड़की ने एक बार में 45 स्वेटर पहने। उसने पहले एक स्वेटर को पूरा कमर तक पहना फिर दूसरा स्वेटर पहना। गिनीज  नियमों के ऐसा करना अनिवार्य है।  नियम के अनुसार  इस दौरान स्वेटर फटना नहीं चाहिए।बाद में पहने गए  सभी स्वेटर्स को बाद में डोनेट भी कर दिया गया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

इसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।  इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक बार में सबसे अधिक 45 स्वेटर्स पहने गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफिया को एक महिला स्वेटर पहनाती है। इस दौरान वो कभी डांस करती है, तो कभी हाथ जोड़ने लगती है। इस वीडियो पर अपनी गजब की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

 

गिनीज की तरफ से आगे बताया गया है कि सोफिया ने अपनी स्थानीय लाइब्रेरी में रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की और सभी स्वेटर डोनेट भी कर दिए। इससे पिछला रिकॉर्ड 40 स्वेटर पहनने का था। इससे पहले साल 2022 में फ्रांस के रहने वाले थॉमस हॉक्वेट-उमाम्बो ने यह रिकार्ड बनाया था । उमाम्बोसे पहले अमेरिका के थियोडोर किन्सेला ने एक साथ 30 स्वेटर पहनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था ।
 
 
 
 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News