अमेरिका में हजारों गैलन पेट्रोल से भरा टैंकर बना आग का गोला (Video)
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 11:33 AM (IST)
Washington: अमेरिका के टेक्सास राज्य के फोर्ट वर्थ में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब पेट्रोल से भरा टैंकर ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। अधिकारियों के अनुसार, 18-पहियों वाला यह टैंकर करीब 9,000 गैलन पेट्रोल लेकर जा रहा था। इसी दौरान यह एक अन्य वाहन से टकरा गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया।
HIGHWAY INFERNO: A fuel tanker carrying thousands of gallons of gasoline erupted into flames after a crash with another semi-truck in Grand Rapids, Michigan sending thick black smoke billowing over the downtown skyline. pic.twitter.com/4RnMy984og
— Galsan Tv. (@GalsanTv) April 5, 2026
हादसे के बाद ट्रक पास के एक पेट्रोल पंप Valero पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंच गया। टक्कर के कारण बिजली की तारें गिर गईं, जिससे रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई और टैंकर आग के गोले में बदल गया। ट्रक चालक ने पूरी कोशिश की कि पेट्रोल पंप के पार्किंग क्षेत्र में पेट्रोल न फैले, लेकिन आग तेजी से फैल गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों तक लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाया। साथ ही, पेट्रोल को फैलने से रोकने के लिए रेत का इस्तेमाल किया गया। सुबह करीब 7 बजे तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई। सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में चालक के अलावा कोई अन्य घायल नहीं हुआ। पेट्रोल पंप के पास होने के बावजूद बड़ा विस्फोट टल गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी होने से बच गई।
