यूक्रेन में जैविक हथियारों के विकास के लिए बनाई गई 30 लैब मिलीं : रूस
punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 12:05 AM (IST)

मॉस्कोः रूसी सेना को यूक्रेन में 30 जैविक प्रयोगशालाएं मिली हैं, जो संभावित रूप से जैविक हथियारों के उत्पादन में शामिल रही हैं। इस संबंध में रूसी सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक रक्षा के प्रमुख इगोर किरिलोव ने संवाददाताओं से कहा।
रूसी सेना को यूक्रेन में 30 जैविक प्रयोगशालाएं मिली हैं, जो संभवत: जैविक हथियारों के उत्पादन में शामिल रही हैं। किरिलोव ने कहा, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बार-बार पेंटागन द्वारा पूर्व सोवियत देशों में चलाए जा रहे सैन्य जैविक कार्यक्रमों पर ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें यूक्रेन का क्षेत्र भी शामिल है, जहां 30 से अधिक जैविक प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क बनाया गया है।