पाकिस्तान में कारोबार समेटने को तैयार शिपिंग कंपनियां, निर्यात पेमेंट न होने से व्यापार होगा बंद !

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 05:08 PM (IST)

इस्लामाबाद: आर्थिक मंदहाली में डूब चुके  'कंगाल' पाकिस्तान में  शिपिंग कंपनियां कारोबार समेटने को तैयार  कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार निर्यात पेमेंट न होने से पाकिस्तान  की बंदरगाहों का व्यापार  बंद होने की कगार पर है। पाक अब अपने आयात का पेमेंट नहीं कर पा रहा है। आयात किया जाने वाला ज्यादातर सामान बंदरगाह पर ही पड़ा है। लेकिन अब लगता है कि पाकिस्तान के बंदरगाहों पर जहाज आना-जाना ही बंद हो जाएं। जहाज एजेंट्स ने सरकार को आगाह किया है कि विदेशी शिपिंग कंपनियां पाकिस्तान के लिए अपनी निर्यात सर्विस बंद करने पर विचार कर रही हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार डॉलर की कमी के कारण बैंक उनका माल ढुलाई का पेमेंट नहीं कर रहा है। अगर शिपिंग लाइन बंद हो जाती है तो सामान बेच कर जो डॉलर पाकिस्तान पा रहा है, वह भी नहीं मिलेगा। पाकिस्तान के सीमावर्ती देशों को अगर छोड़ दें तो लगभग सभी देशों से व्यापार समुद्र के जरिए होता है। इसमें किसी भी तरह की रुकावट पाकिस्तान के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। पाकिस्तान शिप एजेंट्स एसोसिएशन (PSAA) के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ ने वित्त मंत्री इशाक डार को एक पत्र लिख कर चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने कहा कि पाकिस्तान में विदेशी शिपिंग कंपनियां अपना व्यापार समेटने का मन बना रही हैं। अगर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बंद हो गया तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाएगी।

 
PSAA के चेयरमैन ने पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर जमील अहमद, वाणिज्य मंत्री सय्यद नवीद और समुद्री मामलों के मंत्री फैसल सब्ज़वारी को भी पत्र लिखा है। अब्दुल रऊफ ने संबंधित मंत्रालयों और विभागों से अनुरोध किया है कि वे शिपिंग लाइन को चालू रखने के लिए हस्तक्षेप करें। उन्होंने आगे लिखा, 'पाकिस्तान का विदेशी व्यापार शिपिंग लाइन पर निर्भर है। पेमेंट न होने से समुद्री व्यापार में बाधा आनी शुरु हो गई है।' जहाजों में कंटेनर सबसे महंगे होते हैं। तरल पदार्थ या अनाज को निर्यात करने में सामान्य तौर पर इनकी जरूरत नहीं होती है।

 
पाकिस्तान की सरकारी नेशनल शिपिंग कंपनी (PNSC) के पास केवल 12 जहाज हैं और इनसे वह सिर्फ कच्चे तेल और अन्य पेट्रोलियम ईंधन का आयात करता है। पाकिस्तान का वार्षिक भाड़ा बिल लगभग 5 अरब डॉलर है। जहाज एजेंट्स के मुताबिक वर्तमान स्थिति के कारण शिपिंग क्षेत्र पहले से ही आर्थिक उतार-चढ़ाव को देख रहा है। उनकी पेमेंट न होना किसी भी बाहरी व्यापार को बाधित करेगा। PSAA के चेयरमैन मोहम्मद राजपर ने कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति जितनी आज खराब है उतनी कभी नहीं थी।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News