जापानी लोगों की फिटनेस का ये राज आपको भी रख सकता है मोटापे से दूर(Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 12:59 PM (IST)

टोक्यो:दुनियाभर की बात करें तो जापानी लोगों को फिटनेस के मामले में सबसे आगे माना जाता हैं।जापानी लोग फिट रहने के लिए कुछ एेसे तरीके अपनाते हैं जिससे वे मोटापे जैसी बीमारी से दूर रहता हैं।आजकल लोग फिट रहने के लिए जिम में घंटों  पसीना बहाना,वॉक करना और कई तरीके अपनाते हैं लेकिन जापानियों की एेसी आदत अपना आप भी मोटापे जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकते है।जापानियों के फिट रहने के पीछे का कारण उनकी डाइट और फूड हैबिट्स का बहुत बड़ा हाथ है। रिसर्च के मुताबिक अमरीका के लगभग 35% ओबेसिटी रेट के मुकाबले जापान में ओबेसिटी रेट महज लगभग 3% है।जापानियों की ईटिंग हैबिट:


- जापानी लोग कम तेल में बना भोजन,धीमी आंच या भाप में पका फूड खाकर फिट रहते हैं।


- जापानी लोग प्रोसेस्ड फूड की बजाय फ्रेश फूड खाना पसंद करते हैं।


- इक्ट्ठा खाने की बजाय दिन में 5-6 बार खाना पसंद करते हैं।

- जापानी लोग भूख से थोड़ा कम लगभग 80% खाना खाते हैं। 

- जापानी लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं।

- जापानी लोग बड़े बर्तनों की बजाय छोटी प्लेट में खाना पसंद करते है।

- जापानी लोग रिफांइड फूड और मीठा कम खाते हैं।

- जापानी लोग हेल्दी और हैवी ब्रेकफास्ट करना पसंद करते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News