जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर FBI की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 01:22 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने पंजाब से जुड़े जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह के एक और कथित सदस्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने आरोपी गुरप्रीत सिंह की तस्वीर जारी करते हुए उसके खिलाफ फेडरल गिरफ्तारी वारंट (Federal Arrest Warrant) जारी किया है।
Gurpreet Singh is #wanted by the #FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization known as The Jaggu Bhagwanpuria Organized Crime Group. The group allegedly engaged in drug-trafficking operations and operated in the Central District of California and… pic.twitter.com/FoKTTu6Ack
— FBI Most Wanted (@FBIMostWanted) July 30, 2026
गुरप्रीत सिंह पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने, बिना लाइसेंस के हथियारों का व्यापार करने की साजिश रचने और नशीले पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी व वितरण में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।
गौरतलब है कि 'जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह' की जड़ें भारत के पंजाब राज्य से जुड़ी हैं, लेकिन यह समूह कैलिफोर्निया के मध्य जिले और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर अपनी गतिविधियां चला रहा है। अमेरिका की एक जिला अदालत ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपों में 25 जून को सिंह के खिलाफ यह वारंट जारी किया था।
