मनोरंजन के लिए समुद्र में 1400 से अधिक डॉल्फिन की सामूहिक हत्या, Video देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 02:43 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः एक एनिमल एक्टिविस्ट ग्रुप द्वारा समुद्र के किनारे मरीं पड़ीं  सैकड़ों डॉल्फिन का वीडियो शेयर करने के बाद पर्यावरणविदों में हाहाकार मच गई है। डेनमार्क के फरो आइलैंड्स में  1400 से अधिक डॉल्फिन के शिकार के बाद मचे बवाल के बीच ही इस एनिमल एक्टिविस्ट ग्रुप द्वारा  मृत डॉल्फिन का वीडियो शेयर किया गया है। इन डॉल्फिन से इतना खून निकला है कि इससे समुद्र का किनारा तक लाल रंग का दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में डॉल्फिन का शिकार फरो आइलैंड्स में आयोजित होने वाले "ग्रिंड" नामक एक पारंपरिक हंटिंग इवेंट के दौरान किया गया है।

 PunjabKesari
ब्रिटेन के एनिमल वेलफेयर ग्रुप शी शेफर्ड ने 12 सितंबर को डॉल्फिन के शिकार की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस ग्रुप ने बताया कि शिकारियों ने पहले डॉल्फिन के झुंडों को घेरकर उथले पानी की ओर खदेड़ा और बाद में चाकू और दूसरे नुकीले हथियारों से उनको मार डाला। इस दौरान डॉल्फिन से निकले खून के कारण समुद्र तट का पानी लाल दिखाई देने लगा।

 

ग्रिंड में  की गई 1428 डॉल्फिन की हत्या
13 सितंबर को एक फेसबुक पोस्ट में सी शेफर्ड ने इस शिकार के दौरान 1428 डॉल्फिन को मारने का आरोप लगाया है। शिकार की हत्या के बाद उसके मांस को ये शिकारी खाते हैं। लेकिन इस एनिमल वेलफेयर समूह का दावा है कि डॉल्फिन की संख्या इतनी ज्यादा है कि इनके मांस का पूरा उपयोग नहीं किया जा सकता है। ऐसे में शिकारियों ने अनावश्यक रूप से इन डॉल्फिन का शिकार किया है।

PunjabKesari
शिकारियों ने मानी गलती
फिरोज़ी व्हेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओलावुर सजुर्डबर्ग ने  स्वीकार किया कि यह एक बड़ी गलती थी। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी संख्या में डॉल्फिन का शिकार करना सही नहीं है। फरो आइलैंड्स के एक समुद्री जीवविज्ञानी बजरनी मिकेलसेन ने कहा कि यह फरो आइलैंड्स में दर्ज की गई डॉल्फिन की अब तक की सबसे अधिक हत्या है। इससे पहले 1940 में रिकॉर्ड 1200 डॉल्फिन की हत्या की गई थी। सी शेफर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में 463 लंबे पंख वाले पायलट व्हेल और 35 अटलांटिक वाइड शेड्स डॉल्फिन की हत्या हुई थी।

PunjabKesari
परंपरागत शिकार कार्यक्रम है ग्रिंड
ग्रिंड एक परंपरागत शिकार का नाम है। यह परंपरा आज से सैकड़ों साल पहले शुरू की गई थी। यह कार्यक्रम सुदूर फरो आइलैंड्स पर आयोजित किया जाता है, जो स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच आधे रास्ते में स्थित एक डेनिश क्षेत्र है। कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त यह शिकार हर साल गर्मियों में आयोजित की जाती है। इसमें समुद्री स्तनधारियों जैसे पायलट व्हेल और डॉल्फ़िन को हाथ से मार दिया जाता है। इसके लिए आमतौर पर चाकू या स्पाइनल लांस का इस्तेमाल किया जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News