फिनलैंड में यूरोप के सबसे शक्तिशाली परमाणु रिएक्टर का संचालन शुरू
punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 11:12 AM (IST)

लंदनः फिनलैंड में यूरोप के सबसे शक्तिशाली परमाणु रिएक्टर का परीक्षण चरण पूरा हो गया है और इसने नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है। इस रिएक्टर का संचालन शुरू होने से बिजली उत्पादन में फिनलैंड की आत्मनिर्भरता को काफी बढ़ावा मिलेगा। ‘ओलकिलुओटो 3' परमाणु रिएक्टर का परीक्षण चरण एक साल से भी अधिक समय में पूरा हुआ है।
इसमें 1,600 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। मार्च 2022 में इसे फिनलैंड के राष्ट्रीय ऊर्जा ग्रिड से जोड़ा गया था। रविवार को इसमें नियमित उत्पादन शुरू हो गया। परमाणु रिएक्टर की संचालन कंपनी टीवीओ ने ट्वीट किया, “ओलकिलुओटो 3 अब तैयार है।” इस परमाणु रिएक्टर को संचालित करने की योजना में 14 साल की देरी हुई है।