रूस में बराक ओबामा समेत 500 अमेरिकी नागरिकों की एंट्री लगा बैन, जानें वजह
punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 08:26 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और हास्य अभिनेता स्टीफन कोलबर्ट सहित 500 लोगों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
Russia bans entry to "500 Americans" including former US President Obama
— ANI Digital (@ani_digital) May 20, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/R0WS9gQbe6#Russia #US #BarackObama pic.twitter.com/XxyIJpe7PX
मास्को की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि हाल ही में जब विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव संयुक्त राष्ट्र में जा रहे थे, तब अमेरिका ने उनके साथ यात्रा करने वाले मीडियाकर्मियों को वीजा देने से इनकार कर दिया था। इसी के जवाब में रूस ने ये कदम उठाया है।
बयान में कहा गया है कि वाशिंगटन को बहुत पहले ही यह सीख लेना चाहिए था कि रूस पर एक भी शत्रुतापूर्ण हमला बिना सजा दिए नहीं जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका ने रूस के खिलाफ 300 से अधिक प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दंडित करना और कठोर प्रतिबंधों को तेज करना है।