डॉक्टर ने किया टैडी बियर का ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 02:06 PM (IST)

लॉस एंजलिसः एक डॉक्टर ने बच्चे की ब्रेन सर्जरी से पहले उसे खुश करने के लिए वो काम कर दिखाया जो शायद इतिहास में कभी नहीं हुआ।  सोशल मीडिया पर एक टैडी बियर के ऑपरेशन की एेसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर कुछ लोग हैरान हो रहे हैं और कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं। वायरल वायरल तस्वीरों में एक डॉक्टर एक टैडी का ऑपरेशन करते हुए नजर आ रहा है।
PunjabKesariPunjabKesari
ये कहानी है एक 8 साल के बच्चे की है जिसका नाम जैक्सन मैकी है। जैक्सन मैकी की ब्रेन सर्जरी की जिम्मेदारी न्यूरोसर्जन डेनियल को मिली थी। जब जैक्सन को डेनियल के पास ऑपरेशन के लिए लाया गया तो उसने बड़ी ही मासूमियत के साथ डॉक्टर से आग्रह किया कि- क्या आप पहले मेरे टैडी बियर का इलाज कर सकते हो? वो बड़ा बीमार है।

PunjabKesariइस पर डॉक्टर डेनियल ने इंकार नहीं किया और जैक्सन के टैडी बियर को ऑपरेशन करने के लिए ले गए। डॉक्टर ने टैडी को पहले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया और फिर उसका ऑपरेशन किया।  ऐसा वास्तव में किया गया। डेनियल नीली नामक डॉक्टर ने टैडी का ऑपरेशन किया है।

PunjabKesari

बाद में डॉक्टर डेनियल ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। साथ ही उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं जो अब वायरल हो रही हैं। उनके इस ट्वीट पर हजारों लाइक्स और रीट्वीट आ चुके हैं। डॉक्टर ने ये भी बताया कि सर्जरी के बाद जैक्सन और टैडी बियर दोनों तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दोनों एकदम ठीक हैं। 
 

लोग डॉक्टर डेनियल की तारीफ कर रहे हैं साथ ही उनके इस मानवीय व्यवहार के लिए जैक्सन के परिजनों ने उनका दिल से शुक्रिया अदा किया है।  उन्होंने जैक्सन के टैडी बियर का ऑपरेशन करके यह बताया कि वह किसी को भी ठीक कर सकते हैं, इससे बच्चे के दिल में डॉक्टर के प्रति भरोसा कायम हुआ।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News