ट्रंप ने की हिलेरी को दूसरी बहस में घेरने की तैयारी

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 03:59 PM (IST)

वॉशिंगटन:अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।अपनी पहली बहस में अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी से हारने के बाद ट्रंप बौखला गए हैं और उन्होंने अगली बहस में हिलेरी के खिलाफ उनके पति बिल क्लिंटन के विवाहेत्तर संबंधों को उठाने का फैसला किया हैं।

हालांकि कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि उनकी यह कोशिश उन पर उलटी पड़ सकती है। बता दें राष्ट्रपति कार्यकाल में बिल क्लिंटन के व्हाइट हाऊस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों को लेकर काफी चर्चा हुई थी। ट्रंप और हिलेरी की दूसरी बहस 9 अक्टूबर और तीसरी बहस 19 अक्टूबर को होनी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News