14 साल बाद पता चला गे है बेटा, पिता ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 04:12 PM (IST)

लॉस एंजलिसः दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां समलैंगिक रिश्तों को मान्यता दे दी गई है लेकिन कई पश्चिमी देशों में इसे नफ़रत की नज़र से देखा जाता है और गैर क़ुदरती माना जाता है। कई बार संतान के समलैंगिक होने पर माता-पिता शर्मिंदगी महसूस करते हैं और इसे लेकर गलत कदम भी उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ अमेरिका के नेवादा में हुआ।

 

यहां एक शख्स ने अपने 14 साल के बेटे की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह गे था। इस बात का खुलासा मृत लड़के की मां ने किया है। स लड़के की मां ने कहा कि पिता के मन में बेटे को लेकर काफी गुस्सा था और उन्हें लगता था कि बेटे के गे होने से अच्छा बेटा न होना है। पुलिस ने बताया कि 53 साल के वेन्डेल मेल्टन ने अपने बेटे गिओवानी मेल्टन को गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच गिओवानी के गे होने को लेकर बहस हो रही थी। गिओवानी ने पिता को बताया कि उसका एक बॉयफ्रेंड भी है।

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक वेन्डेल ने अपने बेटे को उसके बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया था। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई। घरेलू हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस गिओवानी के फ्लैट पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गिओवानी फ्लैट में अकेले रहता था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पिता पर मर्डर और बच्चे के शोषण का आरोप है।


बता दें कि ऐसा ही एक मामला भारत का भी है जहां एक इसरो वैज्ञानिक की हत्या समलैंगिक सम्बन्धों के चलते की गई थी। इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर में काम करने वाले एस सुरेश की बॉडी एक अक्टूबर को हैदराबाद के उनके फ्लैट में मिली थी। पुलिस ने बात में हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम जनगमा श्रीनिवास बताया गया था, वह एक लैब टेक्निशियन था। पुलिस का दावा था कि इसरो वैज्ञानिक और श्रीनिवास के बीच गे संबंध थे। दोनों के बीच संबंध के पेमेंट को लेकर विवाद हुआ और श्रीनिवास ने वैज्ञानिक की हत्या कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News