अमरीका-चीन में अब करंसी वॉर, विश्व बाजार पर पड़ेगा प्रभाव

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 12:40 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमरीका-चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर का असर कई देशों पर पड़ रहा है। अब इन दोनों शक्तिशाली देशों के बीच करंसी वॉर भी छिड़ गया है जिसका प्रभाव  विश्व बाजार पर पड़ना तय है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन और यूरोपीय यूनियन पर उनकी करंसी से छेड़छाड़ और ब्याज दरों में कटौती का आरोप लगाया है। ट्रंप का यह बयान युआन के साल में सबसे निचले स्तर तक लुढ़कने के बाद आया है और इसकी संभावना कम है कि चीन का सेंट्रल बैंक इस गिरावट को रोकने के लिए हस्तक्षेप करेगा।

यूरो के मूल्य में भी इस साल गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं पहले ही ट्रेड वॉर में उलझी हुई हैं और करंसी वॉर का असर घातक होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका असर अमरीका और चीन के अलावा दूसरी करंसी  पर भी होगा। विकासशील देशों में इक्विटीज से लेकर तेल तक महंगा हो सकता है। 

ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, 'चीन, यूरोपीय यूनियन और अन्य करंसी के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और ब्याज दर को घटा रहे हैं, जबकि अमरीका दरों में वृद्धि कर रहा है और डॉलर दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। यह प्रतिस्पर्धा में बढ़त को दूर ले जा रहा है और यह खेल में बराबरी नहीं है।' इसके साथ ही ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की मौजूदा मौद्रिक नीति की आलोचना की थी। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News