शिंजियांग के अस्पतालों में जबरन करवाया जा रहा गर्भपात

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 12:51 PM (IST)

वॉशिंगटन: चीन के शिंजियांग के अस्पतालों में परिवार नियोजन के नाम पर जबरन गर्भपात करवाया जा रहा है। रेडियो फ्री एशिया ने चीन के उत्तर-पश्चिम प्रांत में कई अस्पतालों में काम करने वाली एक उइगर प्रसूति रोग विशेषज्ञ का हवाला देते हुए यह खुलासा किया है। तुर्की के बाशिंदे हसीयत अब्दुल्ला का कहना है कि शिंजियांग के अस्पताल के मातृत्व वार्डों ने परिवार नियोजन नीतियां लागू कर रखी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उइगर मुस्लिमों को 3 बच्चे और शहरी केंद्रों में सिर्फ 2 ही बच्चे पैदा करने का निर्देश दिया गया है। 

गर्भ धारण के बीच महिलाओं को कम से कम 3 साल का अंतराल रखना अनिवार्य किया गया है। लेखक जर्मन शोधकत्र्ता एड्रियन जेनज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र की परिभाषाओं के तहत यह कृत्य एक नरसंहार का अभियान है। जन्म नियंत्रण पर जून में जेनज का अध्ययन सामने आया था तो चीन के आधिकारिक मीडिया ने उसे दोषी ठहराते हुए कहा कि प्रशासन उस पर मानहानि का मुकद्दमा दायर करने पर विचार कर रहा है, जबकि विदेश मंत्रालय ने उसकी ङ्क्षनदा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News