जोश में लड़की ने बॉयफ्रेंड को ऐसी जगह किया KISS, फट गया वो हिस्सा और...

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 05:25 PM (IST)

बीजिंगः उन्माद व जोश में कई बार प्रेमी जोड़े एेसी हरकत कर जाते हैं कि जिसका शरीर को एेसा नुकसान पहुंच जाता है कि  उनको अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला चीन में सामने  आय़ा है जहां पर एक लड़की ने अपने पार्टनर को ऐसी जगह पर किस कर दिया जिसकी वजह से उसे अस्पताल पहुंचना पड़ा। हालांकि इसम लड़की की कोई गलती नहीं थी। वह नहीं चाहती थी कि उसके पार्टनर को कोई परेशानी हो लेकिन गलती से ऐसा हो गया।

दरअसल यह सारी घटना चीन के हुनान प्रांत मे हुई है। जहां एक कपल को उस समय अस्पताल जाना पड़ा जब उसके शरीर मे बहुत तेज दर्द होनें लगा। चिकित्सक कुछ समझ नहीं पा रहे थे क्योंकि लड़का कुछ बताने की पोजिशन में नहीं था। सारे मामले का पता तब जब उसकी प्रेमिका ने चिकित्सकों को सबकुछ समझाया। लड़की ने चिकित्सकों को जानकारी देते हुए कहा कि उसने अपने पार्टनर को कान पर किस किया था।

प्यार का इजहार करने के चक्कर में उसने कान पर तेज व काफी देर तक किस किया जिसके बाद उसे तेज दर्द होनें लगा। बाद में चिकित्सकों ने कहा कि किस करने से युवक के कान का पर्दा फट गया है। जिसकी वजह से युवक को तेज दर्द हो रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक का इलाज किया जा रहा है। हो सकता है सर्जरी की जरूरत पड़े। वहीं इस युवक की प्रमिका ने कहा कि कोई भी कान पर किस नहीं करे। नहीं तो किसी को भी यह परेशानी हो सकती है। वहीं दूसरी और चिकित्सकों ने कहा कि युवक खतरे से बाहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News