हथियार सौदों में भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में हैं चीन के रक्षा मंत्री !

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 01:42 PM (IST)

पेइचिंग, 21 सितम्बर (विशेष): चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले 3 सप्ताह से गायब हैं। वह इस बीच कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। चीन की गतिविधियों पर नजर रखने वाले अमरीकी उच्च सूत्रों का मानना है। कि ली शांगफू को राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वखास्त कर दिया है। वह इस समय हिरासत में हैं। ली शांगफू पर सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच चल रही है। विशेष रूप से सैन्य खरीद उपकरणों को लेकर घोटाले का शक है। 

शांगफू के करियर की शुरुआत पी. एल. ए. के मुख्य सैटेलाइट सेंटर से हुई थी इसलिए पी. एल. ए. रॉकेट फोर्स को लेकर अंदरूनी घटनाक्रम के लिए उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। इसके अलावा यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के साथ चीन के सैन्य हार्डवेयर सौदे में भी उनका हाथ माना जा रहा है। चीन के हथियार सौदों में भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद शांगफू को सरकार में एक कद्दावर नेता माना जाता है। माना जा रहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सी.सी.पी.) की इंटरनल सीक्रेट पुलिस उनकी जांच कर रही है। हालांकि शांग को लेकर चर्चाएं 2 सप्ताह पहले ही शुरू हो गई थीं परंतु जब वह 15 सितम्बर को महत्वपूर्ण सैन्य बैठक में भी दिखाई नहीं दिए तो इन चर्चाओं को बल मिला कि उन्हें हटाया जा रहा है। इससे पहले विदेश मंत्री क्विन गांग को भी जब उनके अवैध संबंधों के कारण हटाया गया तो वह काफी समय तक सार्वजनिक उपस्थिति से गायब रहे। 

गांग का एक बच्चा अमरीका में

'द वॉल स्ट्रीट जनरल' ने अपनी हालिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि पूर्व विदेश मंत्री क्विन गांग को अमरीका में एक महिला से अवैध संबंध रखने के लिए हटाया गया था। इन संबंधों से उस महिला को अमरीका में एक बच्चा भी हुआ। हालांकि महिला के नाम को लेकर चर्चा है कि यह महिला फीनिक्स टी.वी. की एंकर फू शिओशेन है जो कि अब काफी दिन से दिखाई नहीं दे रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News