चीन में बर्ड फ्लू का कहर जारी

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2017 - 05:14 PM (IST)

बीजिंग:पूर्वी चीन के शानदोंग और जियांगझी प्रांतों और मध्य हुनान प्रांत में 5 व्यक्तियों को बर्ड फ्लू होने के मामले सामने आए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कल कहा कि शानदोंग की लाइवु सिटी से 53 वर्षीय एक मरीज का जिनान की प्रांतीय राजधानी में इलाज चल रहा है।स्थानीय स्वास्थ्य क्षेत्र ने इस बीमारी के वायरस को फैलने से रोकने के लिए जांच,जोखिम आकलन आदि किया है।वहीं जियांगझी में 3 मरीजों- दो महिलाओं और एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती किया गया है।सरकारी समाचार एजेन्सी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इन 2 महिला मरीजों की हालत गंभीर है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News