बुरूंडी के मंत्री की सरेआम गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2017 - 01:25 PM (IST)

नैरोबी:बुरूंडी के पर्यावरण मंत्री की राजधानी बुजुंबुरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई।देश में वर्ष 2015 में राजनीतिक उथलपुथल का दौर शुरू होने के बाद से यह इस तरह की पहली हत्या है।

पुलिस प्रवक्ता पियरे नकुरीकिये द्वारा किए गए एक ट्वीट के अनुसार देश के 54 वर्षीय जल, पर्यावरण और योजना मंत्री एम्मानुएल नियोनकुरू की आधी रात के बाद हत्या कर दी गई।नकुरीकिये ने घटना के चार घंटे बाद लिखा,‘‘एक अपराधी ने रात को करीब 12 बजकर 45 मिनट पर जल और पर्यावरण मंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के समय मंत्री अपने घर जा रहे थे।’’उन्होंने बताया कि ‘‘हत्या’’ के बाद एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News