Burj Khalifa पर दिखा भारत का जलवा! AI समिट 2026 के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, देखें शानदार नजारा

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 08:59 AM (IST)

Burj Khalifa AI Summit 2026 : दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा गुरुवार की रात भारतीय एआई (AI) शक्ति की गवाह बनी। दुबई स्थित इस 828 मीटर ऊंचे महाकाय टावर को एक विशेष 'लाइटिंग शो' के जरिए जगमगाया गया। यह शानदार प्रदर्शन भारत में आयोजित हो रहे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के सम्मान में किया गया।

भारत-यूएई दोस्ती का नया डिजिटल अध्याय

यह लाइटिंग शो केवल एक सजावट नहीं बल्कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच उभरती हुई टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) साझेदारी का एक शक्तिशाली प्रतीक है। जब बुर्ज खलीफा की दीवारों पर एआई समिट से जुड़े संदेश और रोशनी चमकी तो इसने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भविष्य की तकनीक में भारत एक वैश्विक लीडर के रूप में उभर रहा है।

PunjabKesari

आकाश में जगमगाई तकनीक की चमक

सोशल मीडिया पर इस नजारे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुर्ज खलीफा पर की गई विशेष लाइटिंग ने न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते कूटनीतिक और तकनीकी रिश्तों को भी नई ऊंचाई दी।

 

 

PunjabKesari

समिट का महत्व

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे इस समिट का उद्देश्य एआई के जरिए समाज में बड़े सकारात्मक बदलाव लाना है। दुबई में इस तरह का सम्मान मिलना यह दर्शाता है कि दुनिया की नजरें भारत के डिजिटल मिशन और इनोवेशन पर टिकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News