इस लड़की को सरेअाम मारे गए 80 कोड़े, वजह जान रह जाएंगे हैरान!(Pics)

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2016 - 12:01 PM (IST)

तेहरानः ईरान में महिलाओं की स्थिति बहुत बदतर है। यहां शरिया कानून के खिलाफ जाने का मतलब है दर्दनाक सजा। ऐसे ही एक मामले में एक लड़की को सिर्फ अपने दोस्त की पार्टी में जाने और वहां शराब पीने के लिए रोंगटे खड़े करने वाली सजा दी गई। दरअसल, पीड़ित लड़की की इस कहानी को 'My Stealthy Freedom' नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है।

बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी लड़की
जानकारी के मुताबिक, लड़की का जुर्म सिर्फ इतना था कि उसने अपने दोस्त की पार्टी में शराब पी थी। इस पार्टी में कई लड़के भी शामिल हुए थे और सभी बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। किसी ने इस पार्टी की सूचना पुलिस को दे दी और उसे अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, शराब लड़कों ने भी पी थी, लेकिन न ही उन्हें सख्त सजा का सामना करना पड़ा और न ही उनकी चर्चा हुई। लेकिन लड़की काे कोड़े मारने की सजा सुनाई गई। कोड़े इतनी बेरहमी से बरसाए गए थे कि उसका पूरा शरीर लाल पड़ गया था। उसके पीठ पर जख्म इतने गहरे थे कि वह कई दिनों तक सो भी नहीं सकी।

80 कोड़े मारने का हुक्म
लड़की के मुताबिक, उसे मेडिकल टेस्ट के लिए एक क्लिनिक ले जाया गया, जहां फीमेल स्टाफ ने उसके पूरे कपड़े उतार दिए थे, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। इस सजा के बाद उसका और उसके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। बता दें कि ईरान में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित है और महिलाओं का इसका पालन करना होता है। उन्हें हिजाब से अपने सिर और चेहरे को ढंकना होता है। उन्हें बिना हिजाब वाली फोटोज भी सार्वजनिक करने की मनाही है। यदि कोई महिला बिना हिजाब के देखी जाए या किसी पुरुष से बात करती पकड़ी जाए, तो भी उसे सजा दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News