इस मुस्लिम देश के स्कूल ने भी बुर्के पर लगाया बैन, क्लास में चेहरा ढककर आने पर रोक

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 04:00 PM (IST)

ढाकाः बांग्लादेश में  भी  कर्नाटक की तर्ज पर  नोआखाली के सेनबाग उपजिले में एक स्कूल के क्लासरूम में छात्राओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्कूल के इस आदेश के बाद जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल की तरफ एक नोटिस में कहा गया था कि लड़कियां कक्षा में दाखिल होने के बाद अपना चेहरा नहीं ढक सकती  हालांकि, बाद में मैनेजमेंट ने इस नोटिस को वापस ले लिया।

 

इस  घटनाक्रम को  दो सप्तास से अधिक समय होने के बावजूद लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में पोस्टर-बैनर लिए लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।   लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन कमेटी के चुनाव के कारण से इस मामले को उछाला गया है। हालांकि, स्कूल प्रशासन का कहना है कि नोटिस की गलत व्याख्या की गई है  और भ्रम की स्थिति के कारण नोटिस वापस लेना पड़ा।  बता दें कि स्कूल के बाहर मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।

 

वहीं, एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़कियों की क्लास में लड़कों के बुर्का पहनकर आने की कई घटनाएं सामने आई थीं। लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन ने इस तरह का फैसला लिया। स्कूल प्रबंधन ने कक्षा में प्रवेश करने के बाद चेहरा नहीं ढकने का एक निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि नोटिस में बुर्का न पहनने या उसपर पाबंदी की कोई बात नहीं थी।

 

उन्होंने कहा कि कई बार स्कूल में नहीं पढ़ने वाली लड़कियां भी क्लास में आ जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन के हवाले से कहा गया कि स्कूल के पास एक बाजार में लड़कों ने एक अड्डा बना लिया था। बाजार समिति ने इसके खिलाफ कार्रवाई की। लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने कक्षा के अंदर चेहरा नहीं ढकने का आदेश जारी किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News