क्रूरता की हद पार : ज़िंदा कैदियों की निकाल ली आंख की पुतली और किडनी!(Pics)

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2015 - 05:24 PM (IST)

बीजिंग: चीन में एक नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए मानवाधिकार उल्लंघन और पंथ आधारित अत्याचार के अाराेप लगाए गए है। इस डॉक्यूमेंट्री में दावा है कि चीन में करीब 10 हजार धार्मिक कैदियों के जिंदा रहने के दौरान ही उनके शरीर के अंगों को निकाल लिया गया। इनमें उनके लिवर (यकृत), किडनी (गुर्दे), कॉर्निया (आंख की पुतली) और दिल शामिल हैं। 

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, 2006 के दौरान चीन में अंगों के अनैतिक कारोबार की बात पहली बार छनकर दुनिया के सामने आई थी। इस डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर केन स्टोन ने बताया, इस स्टोरी की तरफ मेरा ध्यान इसलिए गया क्योंकि सबूत काफी मजबूत थे। साथ ही इस पर मुश्किल से ही बातचीत की गई है। कई लोग मजबूत सबूतों के साथ आगे आए, लेकिन उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया।

रेडक्रॉस के मुताबिक, चीन का सबसे ज्यादा ट्रांसप्लांट दर के आधार पर दुनिया में दूसरा स्थान है। जबकि देशभर में केवल 37 लोगों ही डोनर के तौर पर रजिस्टर हुए। चीन खुद ही इस बात की घोषणा कर चुका है कि हर साल 10,000 ट्रांसप्लांट किए जाते हैं। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इनमें अतिरिक्त मृत कैदियों से भी पूर्ति की गई। गौरतलब है, यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका में इस सप्ताह प्रसारित की जा रही है और इसी समय चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग अमेरिका के दौरे पर हैं।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News