‘हिंद महासागर को भारत का ‘बैकयार्ड ’ समझना परेशानी का सबब’’

Wednesday, Jul 01, 2015 - 04:42 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने कहा है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता लाने में वह भारत की विशेष भूमिका को स्वीकार करता है लेकिन इसे भारत का ‘‘बैकयार्ड ’’ समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है। चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सामरिक संस्थान के एेसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर कैप्टन झाआे यी ने यहां भारतीय पत्रकारों और चीन की यात्रा पर आए भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ एक खुले समुद्र और समुद्र के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए आंगन (बैकयार्ड) शब्द का इस्तेमाल करना बहुत अधिक उचित नहीं है ।’’ 
 
 हिंद महासागर में चीनी नौसेना के बढ़ते दखल पर भारत की चिंताओं के संबंध में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ भूगौलिक स्थिति के हिसाब से बात करें तो मैं यह स्वीकार करता हूं कि भारत ने हिंद महासागर और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्थिरता में विशेष भूमिका अदा की है ।’’ उन्होंने कहा कि यदि भारत यह मानता है कि हिंद महासागर उसका आंगन है तो कैसे अमेरिका, रूस और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिंद महासागर में मुक्त आवाजाही करती हैं?
 
 21वीं सदी में हिंद महासागर पर ध्यान केंद्रित होने और इसके परिणामस्वरूप कई संघर्ष छिडऩे की अमेरिकी शोधकर्ता की भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए कैप्टन झाआे ने कहा कि वह अमेरिकी शोधकर्ता के विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते लेकिन यदि हिंद महासागर को भारत का आंगन समझने की धारणा बनी रहती है तो एेसी किसी आशंका से ‘समाप्त’ नहीं किया जा सकता।  
Advertising

Related News

विदेशी धरती पर राहुल गांधी गिनवा रहे देश और PM मोदी की खामियां, बोले- "BJP को भारत की समझ नहीं "

पाकिस्तान में धर्म बदल रहे लोग ? हिंदुओं की आबादी बढ़ी, मुस्लिम हुए कम

US Presidential Election: अमेरिकी हिंदू संगठन ने कमला हैरिस को बताया खतरनाक, ट्रंप का खुला समर्थन किया

भारतीय संस्कृति के दिवाने हुए रूसी जोड़े, हरिद्वार आकर हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

बांग्लादेश-भारत व्यापार में दशक की सबसे बड़ी छलांग, 2023 में  7वां सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना भारत

भारत में होने वाली थी QUAD की मीटिंग, अचानक बदल दिया गया स्थान

भारत के इस पड़ोसी देश ने TikTok पर लगा बैन हटाया

बांग्लादेश: यूनुस ने भारत से तीस्ता जल संधि पर विवाद सुलझाने का किया आग्रह

भूकंप के झटकों से दहले पाकिस्तान-अफगानिस्तान, भारत के कई राज्य भी झटकों से सहमे

वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बड़ा कदम: अमेरिका-भारत सेमीकंडक्टर पार्टनरशिप को तैयार