घास की रस्सियों से बनाया 168 फुट लंबा रोप ब्रिज, थम जाएंगी आपकी सांसे

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2015 - 08:45 PM (IST)

अमेरिका. अमेरिका के पेरु के पास इंका साम्राज्य का आखिरी रोप ब्रिज है। आपको बता दें कि कभी ये इंका अमेरिका के प्री कोलंबियन काल का सबसे बड़ा साम्राज्य हुआ करता था। उस समय साम्राज्य के विस्तार के लिए एंडिज पर्वत के पास कई सड़कों की जरूरत थी, लेकिन उस समय इन्हें बनाना बेहद ही मुश्किल था। इस दौरान इसका हल निकालने के लिए रोप ब्रिज की खोज की गई। सेना इन ब्रिज का इस्तेमाल करती थी। इसके साथ-साथ सामान ढोने के लिए भी रोप ब्रिज का उपयोग किया जाता था। 
 
168 फुट लंबा है ये ब्रिज
आपको बता दें कि ये रोप ब्रिज 168 फुट लंबा है तथा इसकी ऊंचाई 100 फुट है। इस रोप ब्रिज का नाम केशवा चाका है। इसके नीचे नदी बहती है, अगर कोई इसमे गिर जाए तो बचने की कोई संभावना नहीं है। 17वीं शताब्दी तक ऐसे बहुत सारे ब्रिज थे, लेकिन फिर ये अचानक गायब होने लगे। केशवा चाका ब्रिज इसलिए आज भी बचा हुआ है क्योंकि इसे हर साल गांव के ही लोग बनाते हैं। हालांकि इसे बनाने के दौरान उसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जो शुरू में किया जाता था। इंका साम्राज्य के रोड सिस्टम में रोप ब्रिज को अहम हिस्सा माना जाता है।
 
रस्सियों के बनाया ब्रिज
आपको बता दें कि 168 फुट लंबा ब्रिज इसे गांव वाले खुद तैयार की गई रस्सियों से बनाते हैं। स्थानीय ग्रामीण यहां के घास इंचू की रस्सिया बनाते हैं। आज के दौर में ये ब्रिज लोगों के लिए काफी आकर्षण बना हुआ है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News