फ्लाइट में लड़की से शर्मनाक हरकत करना डॉक्टर को पड़ा महंगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 05:55 PM (IST)

न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यू जर्सी जा रहे एक विमान में सोती हुई किशोरी को कथित तौर पर गलत ढंग से छूने को लेकर 28 वर्षीय भारतीय चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है।  समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार यह घटना बीते 23 जुलाई की है। लड़की विमान में अकेले सफर कर रही थी और घटना के समय सो रही थी।  आरोपी की पहचान विजय कुमार कृष्णप्पा के रूप में हुई है। वह लड़की के बगल में बैठा था। उसने लड़की को छुआ तो लड़की उसका हाथ हटा कर फिर सो गई। बाद में जब सो कर उठी थी तो इस व्यक्ति का हाथ इसके शरीर पर आपत्तिजनक स्थिति में रख रखा था। इसके बाद लड़की ने शिकायत की।  

लड़की ने घटना के बारे में विमान के चालक दल के लोगों को बताया और अपनी सीट बदलने के लिए कहा।  नेवार्क स्थित संघीय अदालत में घटना के एक दिन बाद कृष्णप्पा पर आरोप लगाए गए। आरोपी को मुचलके पर जमानत दे दी गई और इलेक्ट्रानिक निगरानी के तहत कर दिया गया। उसे यह भी आदेश दिया गया है कि मामला लंबित रहने तक वह नाबालिग लोगों के साथ संपर्क नहीं रखेगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News